April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ की झांकी में खूब पूरे अबीर और गुलाल

अष्टयाम यज्ञ की झांकी में खूब पूरे अबीर और गुलाल
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित राम जानकी मठ पर आयोजित 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ की समापन पर सोमवार को भव्य झांकी निकाली गई। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो गई। यहां श्रद्धालुओं द्वारा अबीर गुलाल जमकर उड़ाए गए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन व उपसभापति रोमी यादव ने भी यज्ञ देवता को माथा टेका और क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना की।

यहां हर साल की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान मृत्युंजय सिंह व उनकी पत्नी खुशबू सिंह के अलावा अनिल सिंह, पंकज कुमार सिंह, दीपक कुमार, राणा सिंह, शुभम कुमार, राजीव मिश्रा, धीरज कुमार सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रीराम जय राम जय-जय राम की जाप से इलाका गूंजायमान रहा। महिला श्रद्धालुओं में तो भक्ति और आस्था सिर चढ़कर बोली। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए महिलाओं की अपार भीड़ हुई। यहां यज्ञ में आपसी भाईचारा, प्रेम, एकता, अपनत्व को बरकरार रखने के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की गई। श्रद्धालुओं के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो चला। यहां 24 घंटे की अखंड जाप समापन पर भगवान की महा आरती हुई और भव्य झांकी निकाली गई। रात को राम विवाह प्रसंग संकीर्तन मंडली द्वारा सुनाया गया। जिसे सुनने और देखने के लिए श्रोता जमे रहे। कार्यक्रम के मौके पर सीता विदाई प्रसंग में महिला श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.