February 6, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ प्रखंड की जलालपुर गंगटी पंचायत की उप मुखिया पिंकी कुमारी पर सदस्यों ने लगाया था अविश्वास

महुआ प्रखंड की जलालपुर गंगटी पंचायत की उप मुखिया पिंकी कुमारी पर सदस्यों ने लगाया था अविश्वास
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड क्षेत्र की जलालपुर गंगटी पंचायत के उप मुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को बैठक के दौरान खारिज हो गया। बैठक में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका। नतीजतन पर्यवेक्षक ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर पुन: वर्तमान उप मुखिया को पद के लिए प्रमाण पत्र सौंपना मजबूरी बना।
मालूम हो कि जलालपुर गंगटी पंचायत की उप मुखिया पिंकी कुमारी पर 11 में 8 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए आवेदन प्रखंड कार्यालय को सौप था। उसके बाद कार्यालय द्वारा चुनाव की तिथि तय करते हुए बैठक में उपस्थित होने के लिए वार्ड सदस्यों को पत्र सौपा था। मुखिया अमोद कुमार की उपस्थिति में पंचायत सचिव संजीव कुमार पांडे, पर्यवेक्षक अशोक सिंह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर चुनाव को लेकर उपस्थित हुए। जहां पर सदस्य उपस्थित नहीं हुए और कोरम अभाव में अविश्वास को खारिज करना पड़ा। इस बीच निवर्तमान उप मुखिया पिंकी कुमारी अपने पद पर काबिज रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.