मां सरस्वती की प्रतिमा निर्माण जारी
मां सरस्वती की प्रतिमा निर्माण जारी
महुआ। रेणु सिंह
बसंत पंचमी पर पूजा को लेकर मां सरस्वती की प्रतिमा निर्माण जोर-जोर से चल रही है। यहां शिल्पकारों द्वारा मां सरस्वती की एक से बढ़कर एक प्रतिमा बनाई जा रही है। कुछ आर्डर पर प्रतिमा को बनाने में शिल्पकार लगे हैं तो कुछ बिक्री के लिए तैयार कर रहे हैं।
मंगलवार को यहां बांकेलाल बिहारी, जयप्रकाश बिहारी, शिल्पकार राकेश लाल बिहारी के पुत्र आदि ने बताया कि ऑर्डर पर मां सरस्वती की प्रतिमा 10 हजार से लेकर 40 हजार तक की बनाई जा रही है। वही हजार से ऊपर मां सरस्वती की प्रतिमा बिक्री के लिए बनाई जा रही है।
