राम विवाह के मौके पर सीता विदाई प्रसंग सुन भाव बहाल हुए श्रोता
राम विवाह के मौके पर सीता विदाई प्रसंग सुन भाव बहाल हुए श्रोता
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित मंदिर पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ की समापन पर सोमवार की रात राम विवाह प्रसंग सुनाया गया। यहां गायक कलाकार द्वारा भगवान राम का जीवन प्रसंग संगीतमय रूप में झांकी पूर्वक सुनाया तो श्रोता उठने का नाम नहीं लिए। वही सीता विदाई प्रसंग पर तो उपस्थित सभी लोग भाव विहृल हो गए। महिला श्रोता तो आंसुओं को पूछती रही।
आहे सीता भयलिन आज पड़ाई जनकपुर सुन भइल, मिली लिहू जूली लहू संग के सहेलियां फिर कब होई मुलाकात–आदि विदाई गीत को गायक ने भावपूर्वक सुनाया तो महफिल में उपस्थित सारे श्रोताओं की आंखें नम हो गई। यहां भगवान राम के बाल रूप से लेकर सीता स्वयंवर और जनक नंदिनी की विदाई के साथ राम वन गमन को झांकी पूर्वक दिखलाया गया। इस मौके पर पंकज सिंह, अनिल सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, खुशबू कुमारी, नीतू कुमारी, संगीता, सुप्रिया, बबीता, सोनी, काजल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। अष्टयाम यज्ञ को लेकर महिलाओं में तो भक्ति और आस्था परवान रही।
