बूथ निरीक्षक को लेकर एसडीओ ने किया दौरा
बूथ निरीक्षक को लेकर एसडीओ ने किया दौरा
महुआ। रेणु सिंह
शिक्षा की दशा सुधारने के सात बूथ निरीक्षण लिए पदाधिकारियों का दौड़ा शुक्रवार को यहां विभिन्न स्कूलों में हुआ। उन्होंने स्कूलों में पहुंचकर वहां की पठन-पाठन के साथ विभिन्न जानकारियां हासिल की। इस दौरान प्रधानाध्यापक को विभिन्न निर्देश भी दिए।
प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कादिलपुर में एसडीओ चंद्रिमा अत्री ने पहुंच कर विभिन्न जायजा लिया। उन्होंने स्कूल की पठन-पाठन, साफ सफाई, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य से विभिन्न जानकारियां हासिल की और खामियों की सुधार के लिए विभिन्न निर्देश भी दिए। उनके साथ बीडियो संजीत कुमार आदि भी थे। बाद में पदाधिकारी की टीम अन्य स्कूलों में भी पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि स्कूलों में बूथों की दशा को सुधार के लिए हर स्थिति से पदाधिकारी अवगत हो रहे हैं।
