April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वास्थ्य जांच के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से मची रही अफरातफरी, दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने की डॉक्टरों ने दी नसीहत

स्वास्थ्य जांच के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से मची रही अफरातफरी, दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने की डॉक्टरों ने दी नसीहत
महुआ। रेणु सिंह
जननी बाल सुरक्षा (पीएम मातृत्व लाभ) योजना के तहत महुआ पीएचसी पर शिविर लगाकर शुक्रवार को 160 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद दवाएं के साथ पौष्टिक आहार लेने की नसीहत डॉक्टर ने दी। गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
यहां अस्पताल में सुबह से ही गर्भवतियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें परेशानी नहीं हो। अस्पताल द्वारा गर्भवतियों को बैठने के साथ पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी। योजना के तहत यहां गर्भवतियों को वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस सहित विभिन्न जांच की गई। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच कर रहे दौरान डॉ अमर कुमार ने बताया कि गर्भवतियों में वजन की कमी के साथ कमजोरी पाई गई। कुछ में ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। जिसके लिए दबाए दी गई। इस अवस्था में जच्चा बच्चा स्वस्थ रहने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार में दूध, दही, घी, अंडा, मांस, मछली, हरा साग-सब्जी, अंकुरित चना, मूंग आदि लेने की नसीहत दी गई। बताया गया कि गर्भ में पल रहे शिशु स्वस्थ हो इसके लिए माता को पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार, सुनील कुमार आदि सक्रिय रहे। बताया गया कि गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच में सहयोग करने के लिए एएनएम के साथ आशा कर्मियों को लगाया गया था। अस्पताल प्रभारी डा सिंह ने बताया कि जो गर्भवती स्वास्थ्य जांच के लिए छूट गई है उन्हें दूसरे दिन जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.