April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुस्तकालय के लिए ग्रामीण चौधरी चरण सिंह यादव के द्वारा 121 पुस्तकों का सहयोग किया गया है ।

पुस्तकालय के लिए ग्रामीण चौधरी चरण सिंह यादव के द्वारा 121 पुस्तकों का सहयोग किया गया है ।

रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली

गोरउक, प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर संचालित विद्यालय पुस्तकालय के लिए ग्रामीण चौधरी चरण सिंह यादव के द्वारा 121 पुस्तकों का सहयोग किया गया है ।चेतना सत्र के दौरान ही श्री यादव की माता गुलबिया देवी ने बाल संसद के पुस्तकालय मंत्री अनामिका कुमारी को पुस्तकालय के लिए पुस्तक भेंट की ।इस मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा बेटा चौधरी चरण सिंह यादव तो नहीं पढ़ लिख सका ।जिसके कारण आज उसको गांव घर से दूर कोलकाता जा कर काम करना पड़ रहा है। लेकिन उसकी इच्छा रहती है कि गांव समाज के सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर सके। इस मौके पर सभी बच्चों को माता जी ने अपना आशीर्वाद दे दिया साथ ही बदलते विद्यालयी परिवेश के लिए सभी शिक्षकों को बधाई भी दी ।इस संबंध में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों ग्रामीण श्री यादव विद्यालय घूमने आए थे। जब वह विद्यालय का पुस्तकालय देखे तो काफी प्रसन्न हुए और पुस्तकालय के लिए पुस्तक सहयोग करने की इच्छा व्यक्ति।इसके लिए उन्होंने ग्रामीण सन्नी कुमार को विद्यालय भेज कर पुस्तकों की सूची बनवाई थी ।इस मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों ने थैंक्यू ताली बजाकर माताजी और सन्नी कुमार का धन्यवाद किया । प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने चौधरी चरण सिंह यादव के प्रति आभार जताते हुए उनके द्वारा पुस्तकालय को पुस्तक सहयोग करने को लेकर धन्यवाद भी दिया ।मिशन दक्ष को ध्यान में रखते हुए बाल मनोहर पोथी सहित सभी वर्गों के लिए हिंदी व्याकरण, गणित की पुस्तके ,अंग्रेजी व्याकरण ,भारती भवन प्रकाशन का सुगम गणित ,हिंदी अंग्रेजी डिक्सनरी ,हिंदी से अंग्रेजी ट्रांसलेशन की किताबें सहित नैतिक शिक्षा और अनेक प्रेरक कहानियों से संबंधित किताबें उपहार स्वरूप प्रदान की गई। शिक्षण में सहयोगी नई-नई किताबों को पा कर सभी बच्चे काफी प्रसन्न थे। मौके पर शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, विभा रानी, आनंद कुमारी, रिंकू कुमारी देवी ,ज्योति भारती, विपिन कुमार , सहित ग्रामीण सन्नी कुमार एवम बिपिन कुमार भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.