उच्चतर अंक प्राप्त करने के संकल्प के साथ विदा हुए दसवीं कक्षा के विद्यार्थी ।
उच्चतर अंक प्राप्त करने के संकल्प के साथ विदा हुए दसवीं कक्षा के विद्यार्थी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !सहदेई बुजुर्ग ,प्रखंड क्षेत्र के अंधरावर चौक ,पहाड़पुर तोई स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत दसवीं कक्षा के छात्र, छात्राओं को सादे समारोह में विदाई दी गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आगामी 15 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेने वाले दशमी कक्षा के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय की ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस बार के वार्षिक परीक्षा में अव्वल अंकों के साथ सफल होंगे ।हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । महुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉ उमाशंकर निराला ने परीक्षार्थियों के प्रति मंगल कामना करते हुए उच्च अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया ।विदा हो रहे छात्र-छात्राओं में रसिका ,आंचल, मानसी, आरती ,श्रेया ,अशफाक आदि ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए बिहार के टॉप टेन में आने की संकल्प ली। इस मौके पर उन्हें उपहार एवं प्रवेश पत्र देकर विदा की गई ।उपस्थित लोगों में निर्देशक सुनील कुमार सिंह,पूर्व प्रधानाध्यापक भगवान प्रसाद साहू, डॉ बैद्यनाथ शर्मा , महुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी डॉ उमाशंकर निराला ,दिनेश सिंह,प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद सिंह, नागेंद्र ठाकुर ,विपिन कुमार, बिना भारती ,कविता कुमारी ,मो चांद, रवि शंकर शास्त्री, रसिका, आंचल, मानसी, आरती, श्रेया असफाक सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
