April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निःशुल्क एक्यूप्रेशर पद्धति के द्वारा चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया

निःशुल्क एक्यूप्रेशर पद्धति के द्वारा चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी वैशाली

महुआ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक स्थित मॉं भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राम जानकी थेरेपी सेन्टर के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर पद्धति के द्वारा चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन राम जानकी थेरेपी सेन्टर संचालक डा. प्रमोद कुशवाहा, सभापति नवीन चंद्र भारती, वार्ड पार्षद रमेश सिंह, मां भारती पब्लिक स्कूल के संचालक अवधेश कुमार चौरसिया, स्वास्थ्य सलाहकार अर्पिता कुमारी , संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डा.प्रमोद कुशवाहा ने बताया की एक्यूप्रेशर थेरेपी का दुनियाभर में इस्तेमाल किया जा रहा है. एक्यूप्रेशर शरीर की स्वयं को ठीक और व्यवस्थित करने की क्षमता को जगाने के लिए संकेत भेजने की एक तकनीक है। जिस तरह योग में प्राण (जीवनशक्ति) को बहुत महत्व दिया जाता है, उसी तरह इस पारंपरिक उपचार एक्यूप्रेशर में जीवन ऊर्जा को सबसे अहम माना जाता है। हमारे शरीर के अंदर इस जीवन ऊर्जा का प्रवाह कुछ नलिकाओं का माध्यम से होता है। ऊर्जा के इस प्राकृतिक प्रवाह में किसी तरह की रुकावट या असंतुलन ही बीमारी या दर्द का कारण बनता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से इस रुकावट या असंतुलन को सही करके जीवन ऊर्जा के प्रवाह में सुधार लाया जाता है। जिससे शरीर फिर से स्वस्थ हो जाता है। एक्यूप्रेशर थेरेपी शरीर के हार्मोन सिस्टम को उत्तेजित करती है। यह शरीर के हर तरह के दर्द में फायदेमंद साबित होती है। अगर आप सिर दर्द, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, जकड़न, घुटनों के दर्द और अर्थराइटिस से पीड़ित हैं, तो एक्यूप्रेशर उपचार से राहत पा सकते हैं। इतना ही नहीं, चिंता, तनाव या पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो इस पारंपरिक उपचार की मदद ले सकते हैं। इनके अनुसार, एक्यूप्रेशर करवाने से किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं करना पड़ता है। इस थेरेपी को हर कोई बिना किसी डर के आजमा सकता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के आरुषि, अनुष्का, राजलक्ष्मी, सुयश, साक्षी, राजप्रिया आदि छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके परमहंस सिंह, संजू देवी, लक्ष्मी चौधरी, अमरजीत सहनी, हरी ओम, प्रिंस आदि सैंकड़ों रोगियों को स्वास्थ्य जांच किया गया साथ ही निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.