April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत रविदास जयंती समारोह मनाने के लिए पूर्व मंत्री ने की बैठक

संत रविदास जयंती समारोह मनाने के लिए पूर्व मंत्री ने की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
संत शिरोमणि रविदास की 647वां राज्य स्तरीय जयंती समारोह रविदास चेतना मंच के द्वारा आगामी 3 मार्च को पटना में मनाई जाएगी। जयंती समारोह मनाने और अधिक से अधिक लोगों को पटना ले जाने के लिए रविवार को मंच से जुड़े सदस्यों की बैठक यहां पुराना बाजार में पूर्व मंत्री के आवास पर हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव में दावेदारी को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक डॉ सकलदेव राम की अध्यक्षता और सुरेश राम व प्रभु दयाल राम के संचालन में शुरू हुई। जिसमें पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने लोगों को आगामी 3 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती पटना के रविंद्र भवन में मनाई जाएगी। जिसमें राज्य के कोने-कोने से लोग उपस्थित होंगे। यह भी कहा कि संतों की जाती नहीं होती। वह कर्म से जाने जाते हैं। ऐसे संत रविदास की जयंती समारोह में हर समाज के लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि यह जयंती समारोह की भीड़ की माध्यम से आगामी चुनाव में उतारने का भी ऐलान करेंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने संतों की जयकारे के साथ राजद के क्रियाकलापों पर भी चर्चा की और लालू तेजस्वी जिंदाबाद किनारे लगाए। बैठक में राजद के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी के अलावा प्रदीप यादव, श्रीकांत यादव, रणविजय यादव, बड़े लाल यादव, सुरेंद्र राम, कैलाश राम, अशर्फी दास, कपिलेश्वर राम, शंकर पटवा, बिशनदेव दास, बालेश्वर राम, शंभू राम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.