April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी।

गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक-कटहरा मार्ग के सोंधो भुइयां स्थान के निकट बोलेरो गाड़ी से ठोकर लगने से सोमवार की देर शाम एकवाइक सवार 35 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया है कि थाना क्षेत्र के ही मथना गांव निवासी रमेश राम अपने वाइक से सोंधो रत्ती ससुराल आया हुआ था और वह देर शाम अपने घर मथना लौट रहा था कि एक तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ने पिछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया.
सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ,शिवम कुमारी ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया .
जहा डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.