बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सीवान एम्बुलेंस घोटाले को लेकर एआईएसएफ ने किया स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन
महुआ:-14/06/2021
महुआ अंचल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर छात्र संगठन एआईएसएफ के राज्य परिषद के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा की गारंटी करना होगा, समान स्वास्थ्य प्रणाली पूरे देश में लागू करो, नहीं तो गद्दी छोड़ो, एंबुलेंस घोटाले को उच्चस्तरीय जांच करना होगा, एंबुलेंस चोर गद्दी छोड़, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय इस्तीफा दो इत्यादि नारा लगाया। पुतला जलाकर एक छोटी सभा की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा
कि राज्य की जर्जर एवं बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ और सीवान एम्बुलेंस घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने की माँग को लेकर आज स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की बर्खास्तगी की माँग करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले सीवान में एम्बुलेंस घोटाले के आरोपियों को बचाने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। सीवान में सात लाख का एम्बुलेंस 21लाख 84हजार में खरीदा गया। सरकार के निर्देश के बावजूद जेम पोर्टल के माध्यम से नहीं खरीद प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से खरीदा गया। यदि सरकार अब भी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सीवान एंबुलेंस घोटाले पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो बड़े आंदोलन की ओर छात्र बढ़ेंगे और इसकी जवाबदेही सरकार की होगी। इस पुतला दहन कार्यक्रम में महुआ अंचल अध्यक्ष राहुल कुमार ,अंचल सचिव गौरव राय एआईवाईएफ के जिला संयोजक चंदन तेजपुंज ,आतिफ ,राजा रेहान ,अजीत कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।