धान अधिप्राप्ति, आंतरिक संसाधन, खनन, निर्वाचन, दाखिल खारीज, पी.एम.विश्वकर्मा, सरकारी योजनाओं के लिए जमीन चिन्हित करने आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक
*धान अधिप्राप्ति, आंतरिक संसाधन, खनन, निर्वाचन, दाखिल खारीज, पी.एम.विश्वकर्मा, सरकारी योजनाओं के लिए जमीन चिन्हित करने आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक
ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।
जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वी.सी. के माध्यम से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया।*
*धान अधिप्राप्ति के संबंध में निदेश दिया कि मील का सत्यापन अविलम्ब कर लें। साथ ही समितियों के अनुमोदन से पहले धान की उत्पादन एवं वी.सी.ओ. तथा वी.सी.ओ. द्वारा सत्यापन करा लें। जिला कृषि पदाधिकारी के अनाधिकृत अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण पृच्छा करते हुए एक दिन का वेतन स्थगित कियागया। उन्होंने समय पर सी.एम.आर. गिराने का निदेश दिया। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी साप्ताहिक रूप से इसे माॅनेटरिंग करेंगे। जो मील अनुबंध का फाॅलो नहीं कर रहे है, उनका जाॅच करने का निदेश दिया गया।*
*आंतरिक संसाधन प्राप्ति को लेकर जिला अवर निबंधक/परिवहन, खनन को ससमय लक्ष्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। खनन में कार्य विभागों द्वारा राॅयल्टी आना शेष है। जिला पदाधिकारी ने खनिज पदाधिकारी को निदेश दिया कि कार्य विभागों से पत्राचार कर राॅयल्टी प्राप्त करें। साथ ही अवैध रूप संचालित ईट भट्टे पर नकेल कसते हुए वैद्य ईट भट्टा संचालकों से राॅयल्टी राजस्व प्राप्त करें। निलाम पत्र वाद में कांफी संख्या में विभिन्न दण्डाधिकारियों के बीच वाद लंबित रहने पर जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि अविलम्ब नोटिस निर्गत करते हुए रजिस्टर 09, 10 का मिलान कर लें और राजस्व प्राप्ति में अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। पी.एम. विश्वकर्मा योजना के तहत 18 प्रकार के टेªड के कारीगरों के लिए आवेदन भरा जा रहा है और प्राप्त आवेदन का आॅनलाईन पोर्टल पर जाॅंचोपरान्त इन्ट्री करने के संबंध में निदेश दिया गया। कचरा प्रबंधन संस्करण इंकाई (WPU) एवं पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन चिन्हित करने एवं अंचलाधिकारियों से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के संबंध में सख्त निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त स्वीप गतिविधि आगामी दो दिनों तक अपने-अपने अंचलों एवं प्रखण्डों में चलाने का निदेश दिया गया। दाखिल खारीज में उदासीनता और कोताही कतई बरदास्त नहंी किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीधे तौर पर सख्त निदेश दिया कि कांफी संख्या में लंबित दाखिल खरीज को नोटिस देते हुए ससमय नियमानुसार निष्पादित करें। यदि अस्वीकृत करना है तो गुणवता के साथ अस्वीकृत करें। उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि अपने चिन्हित कार्य स्थल पर उपस्थित रहें अन्यथा आपकी अनुपस्थिति मानी जाएगी। फरवरी माह के अंत तक अधिकतम दाखिल खरीज मामले निष्पादित कर दें। आधार सीडिंग में भी तेजी लाने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अपै्रल के पहले सप्ताह तक कोई भी दाखिल खारीज के आवेदन एक्सपायर नहीं होना चाहिए।*
