विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई गई।
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई गई।
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
वैशाली (महुआ):- विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा महुआ नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम तथा पूरे विधि-विधान से बुधवार को किया गया । इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं पूजा पंडालों में समितियों के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा श्रद्धापूर्वक की गई तथा आकर्षक ढंग से सजाया गया । वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल हो गया। गद्दोपुर गांव में केशवानंद स्वामी जी रास मंडल मंदिर परिसर में धूमधाम से किया गया। गिरीश मिश्रा, गौरव मिश्रा, छोटू कुमार, फुदन बाबा, नाथबाबा के पुजारी उमेश कुमार,मोहन सिंह,अभय मिश्रा आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे। गद्दोपुर सरकारी स्कूल परिसर में श्रद्धापूर्वक विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। इस अवसर पर आदित्य राज, आकाश कुमार, विशाल कुमार ,शिवम कुमार,रिशभ कुमार आदि सक्रिय भूमिका निभाई। योगी बाबा स्थान सदापुर महुआ में अमित प्रजापति, राहुल कुमार आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे।
