सांस्कृतिक कार्यक्रम में सृजन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सृजन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार 
वैशाली !महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के छतवारा ग्राम स्थित सृजन पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक समारोह वसंत महोत्सव के रूप में आयोजित किया ।समारोह का उद्घाटन पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह एवम शिक्षक पशुपति सिंह ने की ।अतिथियों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर सौम्या एवम सिब्बी ने तिलक लगाकर किया।निदेशक सह प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शॉल व बुके देकर सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार ने अपने निराले अंदाज में किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ बौद्धिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान का होना आवश्यक है ,इससे उनके अंदर में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। खेलकूद ,क्विज ,निबंध या फिर एकांकी ,नाटक ही क्यों न हो , उनके अंदर में की प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ,जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया ।कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति प्रदर्शित करने वालों में माधुरी ,निशा, निधि, प्रियंका, पायल ,नव्या, दिव्या, आदित्य , जिअर,विराट, आयुष, पूजा, रवि रंजन ,मोहित ,ईशानी दीक्षा भारती, नैंसी ,श्रुति ,सौम्या, सिब्बी ,संध्या ,प्रतिज्ञा, माही, सहित अन्य शामिल हैं। सोनाली, प्रियंका , माधुरी ने जट जटीन पर शानदार प्रस्तुति दी ,इस प्रदर्शन पर दर्शक झूम उठे। रितिक कुमार ने शेरो शायरी पेश किया ।अतिथियों में डॉ अजय कुमार, अरुण सिंह , आर के डेयरी के संचालक रणधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।
