April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोयला लेकर आ रहे ट्रक चालक हुआ नशा खुरानी गिरोह का शिकार

कोयला लेकर आ रहे ट्रक चालक हुआ नशा खुरानी गिरोह का शिकार
महुआ।रिपोर्टर  रेणु सिंह
कोयला लेकर आ रहे ट्रक चालक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उक्त चालक महुआ मुजफ्फरपुर मार्ग के किनारे बेहोशी अवस्था में पड़ा था। जिसे पुलिस ने उठाकर चेहराकला पीएचसी में भर्ती कराया।
ट्रक चालक को शाम में हल्का होश आने पर उसने अपना नाम बताया। हालांकि फिर वह शुद्ध बुद को दे रहा था। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके दास ने नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए चालक को खुद इलाज किया और उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उसे हर प्रकार की व्यवस्था पूरी की। इतना ही नहीं प्रभारी ने कर्मियों को चालक की अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए अपनी ओर से रुपए भी दिए। अस्पताल द्वारा बताया गया कि नशा खुरानी गिरोह के शिकार चालक अपना नाम हरेंद्र यादव, पिता का नाम लोड़ी यादव, घर तरवारा, थाना भरतपुर जिला सिवान का रहने वाला बताया है। चालाक ने हीं बताया कि वह कोयला लेकर आ रहा था। इस बीच उसे नशा खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। बताया गया कि चालक से रुपए, मोबाइल वगैरह गिरोह के सदस्य ले लिए। समाचार लिखे जाने तक चालक पूर्ण होश में नहीं आया था। मालूम हो कि यहां अक्सर राहगीर, चालक या परदेसी नशा खुरानी का शिकार होते रहते हैं। यहां कहीं ना कहीं नशा खुरानी गिरोह सक्रिय है। जिसके द्वारा इस तरह का अंजाम हमेशा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.