बौद्ध धर्म द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक डॉ मुकेश रौशन ने दी श्रद्धांजलि।
बौद्ध धर्म द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक डॉ मुकेश रौशन ने दी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट : सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर हीराराम पंचायत के कढ़निया गांव निवासी विष्णुदेव राम की माता सितंबिया देवी के निधन के उपरांत बौद्ध धर्म रीति द्वारा श्रद्धा क्रम आयोजित की गई । श्रद्धांजलि सभा में भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए महुआ के लोकप्रिय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि संसार में जो आया है, एक न एक दिन उसे जाना है ।मृत्यु उपरांत लोग अपने दिखावे के लिए बाह्य आडंबर का आयोजन करते हैं,जो कहीं से भी उचित नहीं है ।आज दिवंगत सितंबिया देवी के श्रद्धांजलि सभा जो बौद्ध धर्म की रीति से की गई यह एक अनुकरणीय है।
श्रद्धांजलि समारोह का नेतृत्व रामेश्वर राम, शंभू राम, राम विलास राम ,जाने माने शिक्षाविद रमन आजाद सहित अन्य लोग शामिल हैं ।इस मौके पर अपने मूल निवासी के महान पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें संत रविदास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले ,राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा को तथागत भगवान बुद्ध के चरणों सद्गति देने की कामना की । श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, स्थानीय मुखिया संजीत कुमार राय ,सुरेश कुमार ,राम चंद्र राम ,मुखिया पति सह प्रमुख दीपेंद्र राम ,अरविंद राम ,लाल बाबू राम ,प्रदीप राम, सुरेंद्र राम, काशीराम ,संजीव कुमार ,बिंदेश्वर राम ,वीर कुमार, अजय राम ,रवि कुमार ,शंकर राम, रंजीत कुमार, उमेश कुमार ,नंदलाल राम ,सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक नरेश नवीन, सुनील कुमार ,मनीष कुमार सहित सैकड़ो गण्यमान व्यक्ति शामिल थे ।
