आरके डेयरी पर साथी सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आरके डेयरी पर साथी सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महुआ। रेणु सिंह
आरके डेयरी महुआ कढनिया के परिसर में आज साथी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का उद्घाटन डेयरी के संस्थापक रणधीर कुमार, अभय कुमार आर्य,डॉ अजय कुमार, नवनीत कुमार एवं सुधीर कुमार मालाकार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में अभय कुमार आर्य ने संस्था के विकास के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया।सफल संचालन के लिए उदाहरण स्वरूप प्रभु श्रीरामचंद्र जी द्वारा अपने वनवास काल में बिना अपने कुटुंब जनों के एक विशाल सेना तैयार कर लंका विजय का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किसी भी संस्था का विकास तभी संभव है जब संस्था से जुड़े कर्मचारी से लेकर सभी सहयोगी दुकानदार ईमानदारी पूर्वक अपना संपूर्ण योगदान दें। डेयरी को लोकल से वैश्विक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में इस साथी सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। चर्चा में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि कोई भी संस्था तभी आगे बढ़ती है जब संस्था के डायरेक्टर से लेकर चपरासी तक के मन में संस्था के प्रति सम्मान हो। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वाकांक्षा तो रखना चाहिए पर लालच नहीं होना चाहिए। लालच उत्पाद की गुणवत्ता को समाप्त करती है जबकि महत्वाकांक्षा उत्पाद को निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गुणवत्ता पूर्ण होती है। अपने संबोधन में संस्थान के निदेशक रणधीर कुमार ने कहा कि आप हजारों साथी जिसमे बहुत से लोगों को मैं जानता भी नहीं हूं, आपको जानने के उद्देश्य से इस सम्मान समारोह का कार्यक्रम मैंने रखा है। साथ ही मैं आप लोगों से एक बात दिल से कहना चाहता हूं कि किसी भी तरह की समस्या हो तो आप निःसंकोच मुझसे बात कर सकते हैं। आपका हमारे प्रति या इससे इस संस्था के द्वारा उत्पादित सामान के प्रति दिए गए समस्या का निराकरण मैं 24 घंटे के अंदर करूंगा। साथी सम्मान समारोह में दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली के सभी डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर को सम्मान पूर्वक अंगवस्त्र एवम् डायरी से सम्मानित किया गया साथ ही बहुत अच्छा व्यापार करने वाले साथियों को चांदी का सिक्का एवं विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 900 साथियों को सम्मानित किया गया। साथी सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्थान के पंकज, राघव, गुंजन, सुनील, भोला सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
