April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पोखर में डूबने से 4वर्षीय बालक की मौत विभूतिपुर/समस्तीपुर

पोखर में डूबने से 4वर्षीय बालक की मौत

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में खेलने के दौरान पोखर में डूबने से 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान भरपुरा निवासी टुनटुन राय का 4 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार के दोपहर पोखर के भीरा पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण बच्चा गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई। आनन-फानन में बच्चे को पानी से बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।बता दें कि मृतक तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। मृतक की मां आशा देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.