प्रसिद्ध तबला वादक बैद्यनाथ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।
प्रसिद्ध तबला वादक बैद्यनाथ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।
आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर द्वारा जिले के प्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद सिंह की छठीं पुण्यतिथि अंबिका राय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर राम भगवानपुर में मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सूर्यदेव राय एवं धर्मदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम अमरेश कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखीं । संचालन मदन महाराज ने किया । उपस्थित लोगों ने बैद्यनाथ प्रसाद सिंह की के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजय दास बैरागी एवं विश्वनाथ बाबू ने भजन प्रस्तुत किया जबकि तबले पर लाल बहादुर जी संगत कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर राम पुकार सिंह ने भजन प्रस्तुत किया जहां तबले पर गुलशन कुमार संगत कर रहे थे। इस अवसर पर उषा कुमारी, अंशिका कुमारी , प्रिशा कुमारी, अनन्या सिंह ,सुष्मिता भारती, डांली भारती, बबली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉक्टर कामिनी चौधरी एवं डॉक्टर जी नारायण भी उपस्थित रहे ,जिन्होंने कलाकारों को आशीर्वचन दिया । पूर्व शिक्षक धर्मदेव प्रसाद सिंह ने स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैद्यनाथ प्रसाद बाबू अपने समय के एक प्रखर कलाकार थे,जरूरत है उनके विचारों से सीख लेने की । नागेंद्र सिंह, मदन महाराज ,रामदेव राय, विजय कुमार गुप्ता ,ज्योति कुमारी एवं विवेक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं कलाकारों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में विजय कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
