April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फुलवरिया से बाइक से शराब लेकर जा रहे दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने 630 पीस देशी शराब किया बरामद

फुलवरिया से बाइक से शराब लेकर जा रहे दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने 630 पीस देशी शराब किया बरामद

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से वाहन जांच के दौरान दो बाइक पर लदी बोरा में शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब मामले में दो बाइक को जप्त करते हुए नम्बर प्लेट की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान दोनों तस्करों के पास से 630 पीस बंटी बबली शराब मिला है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव के गुड्डू कुमार यादव और लवकुश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.