कटिहार से फरार युवती हुसैना गांव से पुलिस ने किया बरामद।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
कटिहार से फरार युवती हुसैना गांव से पुलिस ने किया बरामद।
एक सप्ताह पूर्व में कटिहार से भागी हुई युवती को गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव से बरामद कर लिया गया है.
एस आई प्रशांत कुमार ने बताया कि कटिहार जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मिरचाई बाड़ी मुहल्ला निवासी चंदन पासवान ने प्राथमिकी संख्या 106/2024 दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था की लड़की को हुसैना गांव निवासी मो शाबिर ने भगाकर ले गया है और धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के इरादे से. लड़की को छोड़ने के बदले 4 लाख रुपये की मांग कर रहा था.
वहीं गोरौल पुलिस को सूचना मिली कि हुसैना गांव निवासी मो हलीम का पुत्र शाबीर एक अनजान लड़की को एक सप्ताह से अपने घर में रखे हुआ है.
सूचना मिलते ही तुरंत करवाई करते हुए बीते रात्रि युवती को घर से बरामद कर कटिहार पुलिस के हवाले कर दिया है.
