दो दिवसीय महनार महोत्सव का हुआ शानदार आगाज़
दो दिवसीय महनार महोत्सव का हुआ शानदार आगाज़
वैशाली। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महनार महोत्सव का सोमवार को शानदार आगाज किया गया। उच्च विद्यालय महनार बालक के प्रांगण में आयोजित महनार महोत्सव का उद्घाटन एडीशनल कलक्टर विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, बिहार प्रदेश जद यू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पुर्व मंत्री शिव चंद्र राम, महनार नगर परिषद सभापति रमेश कुमार राय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
एसडीओ नीरज सिन्हा ने आगंतुकों को स्वागत किया
शिव चंद्र राम ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से हमारी कला-संस्कृति, धरोहरों को संजोने का अवसर मिलता है। साथ ही क्षेत्र विशेष के इतिहास को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्मारिका नहीं छपने, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक नियंत्रण नहीं पहुंचाने पुर्व मंत्री स्व मुंशी लाल राय का के द्वारा कार्यों का सम्बोधन में जिक्र नहीं करने पर नाराजगी का इजहार किया इन्होंने ने महोत्सव के लिए और अधिक राशि बढ़ाने की सरकार से मांग की उमेश कुशवाहा ने कहा कि महनार की धरती आदिकाल से ही राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक रूप से परिपूर्ण रही है। यहां की सांस्कृतिक विरासत अद्भुत है। महनार कला संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि आज महनार विकास के पथ पर अग्रसर है। महोत्सव को और बेहतर रुप से प्रदर्शित हो उसके लिए सरकार से हम भी मांग करेंगे कहा कि महनार महोत्सव में आम लोगों की भागदारी जरूरी है। उन्होंने महनार को वीरों की धरती बताया। कहा की महनार के लोग कुर्बानी देने में हमेशा अग्रणी रहे हैं
इस अवसर पर महनार एसडीओ नीरज सिन्हा , अनुमंडल अवर पुलिस अधीक्षक ,डीसीएलआर मेघा कुमारी बीडीओ महनार बसंत कुमार सीओ रत्नेश मोहन नगर परिषद महनार के कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार, थानाध्यक्ष महनार ओम प्रकाश, देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, महनार अनुमंडल के सभी प्रखंडों के सीओ बीडीओ, अन्य पदाधिकारी कर्मचारियों ने अपने ड्युटी में मौजूद रहे
कलाकारों की प्रस्तुति से झूम उठे श्रोता
