सुपौल को हरा डढुआ बना चैंपियन।
सुपौल को हरा डढुआ बना चैंपियन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के बरहर चौक ,समसपुरा खेल मैदान में आयोजित भवानी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ननकी इलेवन डरुआ एवम बाजीगर इलेवन सुपौल के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने किया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डरुआ के टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट पर १४३ रन का लक्ष्य रखा।निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपौल की टीम ९६ रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार डरुआ की टीम ४७ रन से जीतकर टॉफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच ननकी कुमार को तो मैन ऑफ द टूर्नामेंट विनय को दिया गया ।विजेता एवम उप विजेता टीम को जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पारस मणि ,पत्रकार सुधीर मालाकार ,अजीत कुमार ,नागेश्वर राय ने टॉफी प्रदान किया। टूर्नामेंट में अपना सक्रिय भूमिका निभाने वालों में इंद्रजीत कुमार ,राजा चाइनीज , बेटिंग राजा ,पंकज कुमार सिंह,सुमन कुमार,संतोष कुमार सहित अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
