April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिट्ठी आई है आई है” की मशहूर गजल गायक पंकज उदास दुनिया को अलविदा कहा। (संगीत प्रेमियों ने दी विनम्र

“चिट्ठी आई है आई है” की मशहूर गजल गायक पंकज उदास दुनिया को अलविदा कहा। (संगीत प्रेमियों ने दी विनम्र

श्रद्धांजलि) वैशाली !हाजीपुर, गजल की दुनिया के मशहूर बादशाह गायक पंकज उदास का 72 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया ।उनके निधन से पूरा संगीत जगत स्तब्ध हो गया ।बताते चले की पंकज उदास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में केशुभाई उदास और जितुबेन उदास के घर हुआ था वे तीन भाई में सबसे छोटे थे ।उनके सबसे बड़े भाई मनहर उदास भी बॉलीवुड फिल्मों में गजल गायक है। उनके दूसरे भाई निर्मल उदास भी मशहूर गजल गायक है ।जब वे गजल की दुनिया में कदम रखा तो उन्हें पहली कमाई 51 रुपए के रूप में मिली थी। वह 700 फिल्मों में अपना सुरीली स्वर दिया। उन्होंने कम उम्र में अपनी संगीत यात्रा शुरू की और 1980 – 90 के दशक में कई प्रशंसक बनाएं ,यही कारण है कि उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक समेत कई संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व दुख व्यक्त किया है ।दुख व्यक्त करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि आज दुनिया ने एक महान संगीतज्ञ को खोया है जबकि हमने अपना प्रिय अजीज को खोया है। बॉलीवुड में नाम फिल्म के लिए उन्होंने चिट्ठी आई है आई है गाने के लिए अपना आवाज दी जो इतना मशहूर और लोकप्रिय हुआ कि आज भी उस गीत को लोग बड़े लगाओ के साथ सुनते हैं। पंकज उदास महान गजल गायक जगजीत सिंह, तलत अजीज जैसे मशहूर गायको की श्रेणी में थे। उनके निधन पर गांव से शहर तक उनके चाहने वाले ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। वैशाली जिले में लोक संस्कृति मंच के कलाकारों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.