April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय परोस युवा सांसद कार्यक्रम संबंधित बैठक उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में की गयी

जिला स्तरीय परोस युवा सांसद कार्यक्रम संबंधित बैठक उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में की गयी,

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

जिसका जिला स्तर पर 05 मार्च को डी.आर.सी.सी. में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सभी प्रखण्ड से युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत नारी शक्ति पर व्याख्यांत कार्यक्रम होगा। साथ ही माॅक सांसद का आयोजन होगा, जिसमें 02 स्थानीय मुद्दो पर परिचर्चा होगी। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और ए.ई.एस. पर माॅक सांसद में चर्चा-परिचर्चा होगी। सभी आवश्यक तैयारी करने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया। नगर निगम, मोबाईल ट्याॅलट एवं साफ-सफाई की व्यवस्था करेंगे। वहीं पी.एच.ई.डी. पानी टैंकर की व्यवस्था करेंगे। बैठक में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय कुमार, नेहरू युवा केन्द्र के रश्मि कुमारी उपस्थित थें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.