April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय द्वारा आयोजित की गई ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी

प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय द्वारा आयोजित की गई ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !महुआ, प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर ग्राम स्थित प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने द्वीप प्रज्वलित कर की । प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों द्वारा राम मंदिर, ग्लोबल वार्मिंग ,स्मार्ट सिटी, इंडियन मिशन, इसरो मॉडल तथा आर्ट एंड क्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित हुए ।बच्चों की कलाकृति देखकर सभी मंत्र मुग्ध थे ।आखिर यह छोटे-छोटे बच्चे किस प्रकार विज्ञान की सोच को अपने मॉडल के रूप में अंकित किया। छात्र-छात्राओं में रानी, अंकित, रोशनी प्रिया ,पीहू ,सृष्टि ,राधिका, सुमन ,सत्यम सहित अन्य शामिल है ।इस मौके पर शिक्षक पंकज कुशवाहा, संस्थान के निर्देश प्रेम प्रसाद सिंह , रामकिशोर राय, सकल देव गिरी ,दरोगा राय, बिंदेश्वर राय दीप नारायण सिंह, प्रदीप ठाकुर, सनी सिंह ,राकेश रंजन, अंकुश सिंह ,मुस्कान कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार , संचालन जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार कुशवाहा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.