राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संत जोसेफ स्कूल ने ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर सुर्खियां बटोरी ।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संत जोसेफ स्कूल ने ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर सुर्खियां बटोरी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ, जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका महुआ अनुमंडल का निजी विद्यालय संत जोसेफ स्कूल ,सिंघाड़ा अपने निर्देशक सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में बाल कल्याण से जुड़े सरोकार में कृतिमान स्थापित किया ।28 फरवरी विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर आम आदमी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन काबिले तारीफ था । दर्शक दीघा से बच्चों द्वारा उठाए गए प्रश्न ,अपने प्रदर्शन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विश्लेषण करना आए अतिथियों के लिए एक पहेली बन कर रह गया ।नन्हे मुन्ने बाल वैज्ञानिकों ने धरती मां के प्रति अपने प्यार को जताने हुए समाज कल्याण से जुड़े नवाचार को अपने मॉडल में प्रदर्शित किया था। विज्ञान के प्रति अपने रुचि को दर्शाया । विद्यालय के सभी छात्राओं ने इस अवसर पर विज्ञान संबंधी विभिन्न मॉडल उनके क्रियाकलाप और सिद्धांत की बड़ी कि जानकारी देकर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 86 मॉडल को अलग-अलग वर्गों में ग्रुप में आपसी सहयोग से बनाकर अपनी कला एवं क्षमता को बखूबी दिखाया ।इस श्रृंखला में नवम की यशस्वी मानस ग्रुप ने एक्सीडेंट प्रीवेंट ,वर्ग अष्टम के अभय आनंद अंकित ग्रुप ने स्मार्ट सिटी मॉडल, सप्तम से मोजम्मिल ने ग्रेट विलेज एंड रॉक ए रॉकेट लॉन्चिंग, अमन विश्वास का ऑटोमेटिक वॉटर टैंक षष्ठ से ईशान अभिज्ञ और ग्रुप ने विंडमिल हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी , पंचम से वोल्कानो मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। छात्राओं में कीर्ति झा ,माल्या ,अदिति ,अदिति मिश्रा, सिमरन पटेल ,सबरीन आर्य, इशिका, कुलसुम, मीनाक्षी, सृष्टि सहित अन्य बच्चों ने मॉडल आकर्षित कर रहे थे । दर्शकों ने बच्चों की योग्यता , वैज्ञानिक जानकारी की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
