वैशाली जन सुराजियों ने किया नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष का भव्य स्वागत ।
वैशाली जन सुराजियों ने किया नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष का भव्य स्वागत ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !हाजीपुर, पिछले दिनों अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए वैशाली जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में जन सुराज समर्थित उम्मीदवार आशुतोष कुमार दीपू ने निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चौरसिया ने 13 के मुकाबले 27 वोट से हराया था। इस चुनाव में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शुक्रवार के दोपहर जब नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार कार्यालय पहुंचे तो जन सुराज के नेताओं ने अंगवस्त्र , पुष्प हार एवं बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। जिला परिषद अध्यक्ष ने जन सुराजियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे निर्वाचन में जन सुराज से जुड़े तमाम सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर जन सुराज जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, महासचिव राजदेव ठाकुर ,संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह ,पूर्व प्रमुख हरिनंदन राय ,अभियान समिति पातेपुर प्रभारी अवधेश पासवान, जिला प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,अनुमंडल अध्यक्ष महुआ अरशद हुसैन ,युवा अध्यक्ष अरशद मुस्तफा कमाल पाशा, नीरज सिंह,राधे कांत पाठक सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
