फुटबॉल के दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय ने महुआ को 2-1 से पछाड़कर फाइनल में किया प्रवेश
फुटबॉल के दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय ने महुआ को 2-1 से पछाड़कर फाइनल में किया प्रवेश
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय गांधी मैदान में खेले जा रहे हैं स्व एसएम जहीर फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को बेगूसराय और महुआ टीम के बीच हुआ। इस महा मुकाबले में बेगूसराय ने महुआ को 2-1 गोल से पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया।
खेल काफी रोमांचक हुआ। जिसे देखने के लिए दर्शक अंत अंत तक जमे रहे। खेल का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री दसईं चौधरी व महुआ फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने बाल में कीक मारकर किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेगूसराय की टीम ने महुआ के विरुद्ध 02 गोल दागे। जबकि महुआ टीम के खिलाड़ी 01 गोल ही कर सके। यहां शनिवार को बेगूसराय और मुजफ्फरपुर टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह, अरुण सिंह, सुरेंद्र चौधरी, तौकीर सैफी, नूतन कुमारी, अमर कुमार गुप्ता, अभिषेक, संजय गुप्ता, मोहन यादव, पवन सिंह, हाजी बबलू, श्री भगवान चौधरी, सत्येंद्र कुमार, अभय कुमार आदि उपस्थित थे।
