April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फाइनल में मांगुराही ने कैला जलालपुर को हराकर कप पर जमाया कब्जा

फाइनल में मांगुराही ने कैला जलालपुर को हराकर कप पर जमाया कब्जा
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय प्रखंड के जलालपुर गंगटी अबाबकरपुर मैदान में खेले जा रहे हैं क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को हुआ। इस मुकाबले में मंगुराही की टीम ने कैला जलालपुर को 38 रनों से पछाड़कर कप पर कब्जा जमा लिया। खेल काफी रोमांचक हुआ। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही।
स्टार्ट क्रिकेट क्लब अबाबकरपुर द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मांगुराही की टीम ने 16 ओवर वाले मैच में 15 ओवर में 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जबकि जवाबी बैटिंग करने उतरी केला जलालपुर की टीम ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन पर ही सिमट गई। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम के कप्तान अमन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जबकि उपविजेता टीम के कप्तान राजू को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार और पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला द्वारा कप प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.