स्व. एस एम जहीर आलम फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को बेगूसराय बनाम मुजफ्फरपुर।
स्व. एस एम जहीर आलम फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को बेगूसराय बनाम मुजफ्फरपुर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ ।महुआ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्गीय एस एम जहीर आलम फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार के शाम बेगूसराय बनाम मुजफ्फरपुर खेला जाएगा। बताते चले की पिछले दिनों मुजफ्फरपुर बनाम छपरा के बीच सेमीफाइनल खेला गया था जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम विजेता रही वहीं शुक्रवार के शाम खेली गई दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय बनाम महुआ के बीच खेला गया।मैच को बेगूसराय की टीम ने दो एक से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई ।शुक्रवार के आयोजित मैच का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैच का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नवीन चंद्र भारती, उपाध्यक्ष रोमी यादव ,पूर्व नगर पार्षद सत्येंद्र कुमार राय ,अभिषेक जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, श्री भगवान गुप्ता, अमर गुप्ता, प्रो.तौकीर सैफी, राजेश्वर गुप्ता सहित हजारों लोग उपस्थित थे ।शुक्रवार के खेले गए मैच में बेगूसराय की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। महुआ खिलाड़ियों में जो जोश दिखना चाहिए, ऐसा देखने को नहीं मिला ।अब दर्शकों की निगाह शनिवार के शाम होने वाली मुजफ्फरपुर बनाम बेगूसराय के बीच होने वाली फाइनल मैच की ओर है। अब देखना है कौन सी टीम टूर्नामेंट का खिताब जीत पाती है।
