April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी (दक्षिणी) ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी (दक्षिणी) ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी के शिक्षकों ने अपने बच्चों के साथ क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया । इस अभियान का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता बिना किसी भय , लोभ लालच या दबाव में मतदाता न करें ।वे स्वेच्छा से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्हें किसी दल या जाति के दबाव में न आकर ,अपने बुद्धि विवेक से योग्य उम्मीदवारों का चयन करें तथा अपना कीमती वोट देकर उन्हें विजय बनाएं ।चुकी सरकार व व्यवस्था को बदलने के लिए मतदान ही एक हथियार है, जिसके बलबूते पर हम अपने मर्जी के सरकार बना सकते हैं। जागरूकता अभियान विद्यालय क्षेत्र के सभी गली मोहल्ले में भ्रमण करते हुए पुन विद्यालय वापस साथ लौटी । इस अभियान में शिक्षक सुनील कुमार अरविंद, फ़ैज़ अहमद , ब्रजेश कुमार ,पूनम कुमारी ,अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी भगत, श्वेता कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.