श्री श्री बाबा कारिख पूजनोत्सव का दुसरा दिन एकाकाल निरंजन महाराज का भव्य पूजन
श्री श्री बाबा कारिख पूजनोत्सव का दुसरा दिन एकाकाल निरंजन महाराज का भव्य पूजन
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
वैशाली जिले के महुआ प्रखंड कन्हौली विशनपरसी पंचायत अंतर्गत मानपुरा गांव स्थित बाबा कारीख स्थान अति प्रसिद्ध है। प्रत्येक तीन वर्ष पर भव्य पूजनोत्सव आयोजित किये जाते हैं। बताया जाता है कि 1962 से ही यह सिलसिला चलते आ रहा है। बाबा कारीख के भक्त बेसब्री से तीन वर्ष तक इस मौके पर इंतजार करते हैं। वैशाली जिला ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले के भक्त श्रद्धालु हजारों की संख्या में पूजन समारोह में भाग लेने पहुंचते हैं। बाबा के भक्तों की भीड़ से यह स्थान विशाल मेले का आकार ले लेता है। पांच दिनों तक चलने वाले पूजन समारोह में कई जोड़ी मृदंग के बजने और बाबा कारीख की महिमा गायन से पूरा इलाका गूंज उठता है।शुक्रवार को नेवतन के साथ विशाल महोत्सव शुरू हो गया है। बाबा कारीख के हजारों भक्त पूजन समारोह में भाग लेने जत्थों में पहुंचे। शनिवार को एकाकाल निरंजन महाराज का भव्य पूजन पारंपरिक विधि विधान से किया गया। रविवार को भगवान सूर्य नारायण की पूजा, सोमवार को सत्य नारायण पूजन एवं मंगलवार को संकट हरण हनुमान जी की पूजा होगी। महोत्सव में भाग लेने हजारों भक्त श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जिससे पुरे पूजा परिसर भक्तों के भीड़ से गुलजार हो गया है।उनके आवासन की जहां उत्तम व्यवस्था की गयी है। वहीं पांच दिनों तक नियमित महाभंडारा शुरू है। मौके पर रंधीर कुमार, डा. प्रमोद कुशवाहा, संजीव कुमार, चन्द्रशेखर आजाद सिंह,सुनिल कुमार,राजीव कुमार,रविरंजन कुमार, हीरालाल सिंह,शशि रंजन,दीपक कुमार, चंदन कुमार, अजीत कुमार, सुजीत कुमार, राजेश सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए थे।
