April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत पानापुर मक्कनपुर में बीते शनिवार को राजमहल देवी की श्रद्धांजलि सभा में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ में राजद के प्रदीप यादव, संजय कुमार, पप्पू कुमार, संजय पटेल आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। आगंतुको का स्वागत रामशरण राय महाविद्यालय के सचिव शिव दयाल राय तथा राजद के जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार राय आदि ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.