April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल।

आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ, राष्ट्रीय झंडा गीत दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में निदेशक सह प्राचार्य शंकर कुमार के नेतृत्व में क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया ।कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नेता राजेश सिंह, जन सुराज जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, पत्रकार सुधीर मालाकार ,नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मुख्य अतिथि के महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन, नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती उपस्थित होकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए मंगल कामना की । समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर आसमा प्रवीण ने कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का सबसे बड़ा मंच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक है बच्चों के अनुरूप ही शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए ।नवीन चंद्र भारती ने ग्रामीण परिवेश में इस तरह की व्यवस्था द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया ।लोजपा नेता राजेश सिंह ने विद्यालय के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मंगल कामना की ।सांस्कृतिक समारोह में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।क्विज कंपटीशन में तीनों ग्रुप के प्रतिभागियों में अच्छा प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम में मोहन कुमार ,शंभू कुमार ,नेहाल कुमार , आलोक कुमार,विकास कुमार सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।समारोह का संचालन संचालन जाने माने दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार ने की। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया गया ,वहीं जन सुराज जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह की ओर से सभी प्रतिभागियों को कॉपी, कलम, डिक्शनरी देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.