April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विशेष शिविर द्वारा महुआ क्षेत्र में तेजी से बन रहा आयुष्मान कार्ड।

विशेष शिविर द्वारा महुआ क्षेत्र में तेजी से बन रहा आयुष्मान कार्ड।

रिपोर्ट सुधीर मालाका

वैशाली !महुआ, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के निर्देश पर 2 मार्च से 12 मार्च तक विशेष शिविर लगाकर सभी राशन कार्ड धारी को आयुष्मान कार्ड का निर्माण तेजी से चल रहा है ।बताते चले कि महुआ प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकान एवं उनके द्वारा अधिकृत सीएससी केंद्र पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण चल रहा है। महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम में शेखर कुमार के नेतृत्व में दो दिनों में लगभग 400 से ऊपर कार्ड का निर्माण हो चुका है ,जबकि महुआ नगर क्षेत्र के छतवारा वार्ड संख्या 6 पार्षद दीपक कुमार के नेतृत्व में लगभग 200 से ऊपर लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए हैं ।इस मौके पर स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका, आशा ,जीविका के कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रही थी। सिंघाड़ा पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने से लोगों में प्रसन्नता देखी गई ,क्योंकि यह कार्ड वैसे लोगों के लिए है जो किसी रोग से ग्रसित होने पर कर्ज के तले दब जाते थे। जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी आयुष्मान कार्ड धारी को मुफ्त में इलाज की जाएगी । अब इलाज के लिए किसी को कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है ।अब महंगी इलाज भी हर कोई कराकर रोग मुक्त हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.