April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विजयपुरा गांव में बंद घर में लाखों के सामान की चोरी ।

विजयपुरा गांव में बंद घर में लाखों के सामान की चोरी ।

पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र विजयपुरा गांव में एक बंद घर में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए मुल्य के सामान के साथ ही दस हजार नगद रुपए की चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि इस पहले भी आज्ञात चोरों के द्वारा उक्त गांव में कइ घर को निशाना बनाया था। इस मामले में विजयपुरा गांव निवासी अनील कुमार चौधरी के पुत्र अमन कुमार के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि वह अपने मां को लेकर इलाज के लिए दो महिने पुर्व घर बंद कर दिल्ली गया था।

दो मार्च को पैसा का इंतजाम करने के लिए दिल्ली से घर आया तो देखा की घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। एवं घर में रखे गये किमती सामान की चोरी कर ली गई है। जिसमें दस ग्राम सोना का मंगलसूत्र,दस ग्राम सोना का चैन,कान का चार सोना का फुल,सोना का छः नाक का आभुषण, चार सोने की अंगूठी एक भर दस ग्राम, चांदी का दो सौ ग्राम का दो पीस कटोरी,तीन सौ ग्राम का दो जोड़ा पायल,दो सौ ग्राम का दो चांदी का प्लेट, चांदी का दो सौ ग्राम का दो ग्लास, चांदी का चम्मच दो सौ ग्राम का एवं एक बत्तीस इंच का एलजी का टीवी,फुल एवं पीतल के बर्तन से भरा एक पेटी, स्टील का बर्तन सेट एवं बाल्टी सेट एक गैस चूल्हा एवं दो सिलेंडर,आधा दर्जन छत का पंखा एक टेबुल फैन, दो दर्जन किमती साड़ी,एक लहंगा,एक कुलर दस हजार रुपए नगद आदि चुरा कर ले गए। घटित घटना से गांव में भय का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों ने बताया की गांव में इस पुर्व भी आज्ञात चोरों के द्वारा कई बंद घर को अपना निशाना बनाया गया है परंतु एक मामले में भी पुलिस की हाथ चोरों तक नहीं पहुंची है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं एवं आए दिन चोरी की घटना घटित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.