बाबा कारिख पूजन में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से मची अफरा तफरी
बाबा कारिख पूजन में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से मची अफरा तफरी
पांच दिवसीय बाबा कारिख पूजन के चौथे दिन हुई मूल पूजा, देवी देवताओं की जयघोष से गूंज उठा कन्हौली मानपुरा गांव
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय प्रखंड की कन्हौली विसनपरसी पंचायत के मानपुरा में चल रहे पांच दिवसीय बाबा कारिख पूजन के चौथे दिन सोमवार को मूल पूजा की गई। इस मौके पर पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे अफरा तफरी का माहौल रहा।
यहां बाबा कारिख की पूजन भगत जी द्वारा विधि विधान के साथ कराया गया। इस मौके पर मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों के बीच देवी देवताओं का जयघोष गूंजते रहा। यहां आरके डेयरी के संचालक रंधीर कुमार के अलावा डॉ प्रमोद कुशवाहा, उपेंद्र महतो, सूर्यदेव सिंह, विष्णु देव सिंह, गुरु शरण सिंह, डॉ विश्वनाथ सिंह, दयानंद सिंह, शिव कुमार, चंद्रशेखर, बबलू सिंह, महेश प्रसाद, संजीव, रवि, शंकर आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर पूर्व कारा मंत्री बसावन भगत, महुआ नप के सभापति नवीन चंद्र भारती आदि भी बाबा दरबार पहुंचे। यहां पूरा इलाका बाबा कारिख की भक्ति में डूबा है। महिलाओं की तो अपार भीड़ से स्थल गुलजार हो रहा है। बताया गया कि गांव की सभी बेटियां ससुराल से मायके आई है। पांच दिवसीय चलने वाले बाबा कारिख पूजन का समापन मंगलवार को संकट हरण महावीर पूजन से संपन्न होगी। यहां दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचकर डेरा डाल रखे हैं और बाबा कारिख की पूजन के बाद ही घर लौटेंगे। उन्हें ठहरने और पंगत के लिए पूजा कमेटी द्वारा सारी व्यवस्था की गई है। बताया गया कि यहां बाबा कारिख पूजन 3 वर्षों पर होता है।
