हरपुर बेलवा में आग से बचाव को लेकर किया जागरूक
हरपुर बेलवा में आग से बचाव को लेकर किया जागरूक
महुआ। रेणु सिंह
यहां अग्निशमन कर्मियों द्वारा सोमवार को हरपुर बेलवा में आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत उन्होंने लोगों को पंपलेट, हैंडबॉल आदि देकर उन्हें आग से होने वाली नुकसान और उससे बचाव के जानकारी दी।
अग्निशमन पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने लोगों के बीच आग से बचाव पर जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल भी किया। इस दौरान उन्होंने सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझाने के तौर तरीके बताएं।
