April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन की पंचम स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन की पंचम स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! पातेपुर क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग के कारगिल चौक पर संचालित आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन सह इंटरमीडिएट कोचिंग सेंटर के तत्वाधान में पंचम स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत की गई। समारोह का उद्घाटन संस्थान के निदेशक अजीत कुमार सिंह एवं सुधीर मालाकार ने संयुक्त रूप से किया ।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निदेशक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान वैसे विद्यार्थियों के लिए है ,जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पढ़ाई की इच्छा रखते हो ।वैसे होनहार विद्यार्थी यहां पर रहकर कम शुल्क पर भी कंप्यूटर एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 5 वर्षों का सफर गुजरने के बाद षष्ठम वर्ष में यह संस्थान प्रवेश कर रहा है ।

इसके विकास में सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही है ।इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं । सत्र 22 – 23 में कंप्यूटर के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई ।इसमें एक से बढ़कर एक भाव नृत्य,भाषण,क्विज,गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संस्थान के छात्र छात्राएं में आदित्य कुमार, मुस्कान कुमारी, दिव्यानी कुमारी, रानी कुमारी, दीक्षांत कुमार ,सुधांशु कुमार, राखी कुमारी ,श्वेता कुमारी निशा कुमारी सहित अन्य छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दी ।इस मौके पर संस्थान के शिक्षक विवेक कुमार, बसंत कुमार ,रमेश कुमार ,सुधीर मालाकार, अजीत कुमार सिंह, विकास कुमार सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.