सड़क दुघर्टना में शिक्षिका की हुई मौत।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सड़क दुघर्टना में शिक्षिका की हुई मौत।
गोरौल थाना क्षेत्र के ठीकहां बहादुरपुर गांव मे सोमवार की सुबह से ही कोहराम मचा हुआ है .
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के ठिकहां बहादुरपुर गांव निवासी साकेत कुमार झा नवविवहिता पत्नी जो बी पी एस सी शिक्षक थी उस कि दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना मे हो गयी.
मृतिका 23 वर्षीय काजल कुमारी कि शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी.
उसका मैके मुज़फ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत राजापाकर गाँव मे हैं. शादी के बाद पहली वार दुरागमन होकर ससुराल तीन दिन पहले ठिकहां आई थी. दुरागमन के उपलक्षय मे रविवार को बड़े ही धूमधाम से प्रीति भोज का आयोजन किया गया था.
काजल ने मैके मे ही एक बच्ची को जन्म दी थी जो डेढ़ वर्ष कि है.
सोमवार कि सुबह वह अपने ससुराल से जहाँ पदस्थापित है वहा के लिये वाइक से चली अपने पति साकेत कुमार झा के साथ. वह गंगाब्रिज थान के तेरसिया मिडल स्कुल मे पदस्थपित थी.
गंगाब्रिज थाना के पाया संख्या एक के निकट तेज रफ्तार हाइवा ट्रक के चपेट मे बाइक आ गया और महिला हाइवा के पिछले चक्के के निचे आ गयी और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. पति साकेत बुरी तरह से जख्मी हो गया है.
जिसका ईलाज सदर अस्पताल मे कि चल रहा है.
इस घटना कि सुचना जैसे ही उसके ससुराल मे दी गई सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया
.
काजल के मैके इसकी सुचना दी गयी वहा से दर्जनों लोग रोते बिलखते ठीकहा बहादुर पुर पहुंच गये. उन सबो को देख स्थिति करुणामय हो गया. ठीकहा गाँव के हर घर का चूल्हा चौका बुझा दी गयी.
शव को देख वहा लोग चितकार मार कर महिला हो या पुरुष रोने लगे.
