हाजीपुर मंडल कारा में दो कैदियों में भिड़ंत ,एक की हत्या । (हत्या के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप)
हाजीपुर मंडल कारा में दो कैदियों में भिड़ंत ,एक की हत्या । (हत्या के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप)
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! हाजीपुर , जब अपराधी किसी प्रकार का जघन्य अपराध करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है लेकिन जेल में भी अब कहां सुरक्षित है। खबर हाजीपुर मंडल कारा से जहां दो कैदियों के बीच गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में एक कैदी की मौत हो गई है। जिसके बाद जेल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं हत्या की घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी जेल पहुंच गए हैं। पुलिस ने जेल में हुई मारपीट में हत्या की पुष्टि की है। मंडल कारा हाजीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में जारी खबर के अनुसार मंगलवार के दोपहर बाद जंदाहा थाना अंतर्गत बाजितपुर मधौल निवासी बिगन सहनी के पुत्र देवारी सहनी एवं सदर थाना हाजीपुर के अंतर्गत चकईमा चकनूर, गदाई सराय निवासी राम वृक्ष राय के ५५ वर्षीय पुत्र अशोक राय के बीच जेल परिसर में फूल पत्ती लगाने को लेकर विवाद हो गया ।जिसमें अशोक राय पर कुदाल से वार होने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया ,जिसे इलाज करने के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल से बताया गया कि जेल में हत्या की यह दूसरी घटना है।मौके पर पहुंची पुलिस वहीं जेल में हुई हत्या के घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में हाजीपुर नगर थाने में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि मारपीट में कैदी की मौत हुई है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
