विजयपुरा में अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश एवं शोभा यात्रा
विजयपुरा में अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश एवं शोभा यात्रा
पातेपुर के गोविंदपुर बेला पंचायत के विजयपुरा काली मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर 251 कन्या एवं महिलाओं के द्वारा गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में मुख्य रूप से यजमान कुन्दन चौधरी, पुर्व जिला पार्षद सदस्य तारक चौधरी, मुखिया गरीबनाथ आलोक, पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच रामप्रवेश कुशवाहा, ब्रह्मदेव राय,रामलाला सिंह, धर्मेंद्र कुमार, उमेश चौधरी, चिंटू कुमार,राजु कुमार,दिवेश कुमार, शंकर पासवान, वार्ड सदस्य रजनीश कुमार, मिथलेश कुमार, आदित्य कुमार, राहुल कुमार आदि के साथ ही विजयपुरा गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित थे। कलश में जल भड़ी को लेकर कन्याएं लम्बी दूरी कर सरैया स्थित नुन नदी संगम घाट पहुंची जहां आचार्य शिवकुमार झा के द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भड़ी कराया गया। कलश में जल भड़ी कर कन्याएं एवं महिलाएं पुनः यज्ञ मंडप परिसर पहुंची जहां मंत्रोच्चारण के बाद कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। बुधवार को श्रीराम धुन के साथ पुरे विधी विधान के साथ चौबीस घंटे का अष्टयाम यज्ञ प्रारम्भ होगा अष्टयाम महायज्ञ के समापन पर गुरुवार की रात श्री राम विवाह का भव्य आयोजन होगा। कलशयात्रा एवं अष्टयाम महायज्ञ को लेकर विजयपुरा के साथ ही पुरा इलाका भक्तिमय हो गया है। कलशयात्रा के दौरान सड़क किनारे भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
