April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संकट मोचन की आराधना के साथ पांच दिवसीय बाबा कारिख पूजन संपन्न

संकट मोचन की आराधना के साथ पांच दिवसीय बाबा कारिख पूजन संपन्न
सत्यनारायण भगवान के साथ संकट हरण हनुमान जी की हुई विधि विधान के साथ पूजा, पूजा समापन के मौके पर महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से स्थल हुआ गुलजार
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली विशनपरसी पंचायत के मंगरू चौक पहाड़पुर सड़क अवस्थित मानपुरा में पांच दिवसीय बाबा कारिख पूजन मंगलवार की देर शाम को संपन्न हो गया। इस समापन के मौके पर सत्यनारायण भगवान और संकट हरण हनुमान जी की पूजा विधि विधान के साथ की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे स्थल छोटा पड़ गया।
यहां बाबा कारिख स्थल पर 5 दिनों तक चली पूजनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही और देवी देवताओं के जयघोष गूंजते रहे। यहां महिला श्रद्धालु की तो अपार भी हुई। बुधवार को यहां भगतजी और आए साधु संतों की विदाई की गई।
बताया गया कि गांव और आसपास की विवाहिताएं भी ससुराल से पूजा देखने के लिए मायके पहुंची। यहां पूजा देखने और मन्नत मांगने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरवार में माथा टेका। पूजन कमेटी के रंधीर कुमार व डॉ प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यहां बाबा कारिख के अलावा बन्नी देवता, सोखा बाबा सहित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा विधि विधान के साथ की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा कारिख व अन्य देवी देवताओं को लड्डू, मेवा, मिष्ठान आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाए। उन्होंने बताया कि यह स्थान मनौती के लिए प्रसिद्ध है। जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे हृदय से जो कुछ बाबा कारिख से मांगते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। यहां भगत रामेश्वर सिन्हा, शिवनाथ सिंह, राघवेंद्र सिंह ने विधिवत पूजन कराया। पूजनोत्सव पर मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं के भक्ति गीत गूंजते रहे। इस पूजन में गुरु शरण सिंह, दयानंद सिंह, शिव कुमार, आर डेयरी के संचालक रंधीर कुमार, महेश प्रसाद, चंद्रशेखर, संजीव कुमार, डॉ सुजीत, डॉ सुधीर, दीपक, चंदन, शशि, प्रिंस, डॉ विश्वनाथ आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूजा समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ भंडारे में पंगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.