April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीविका दीदीओं को आग से बचाव को लेकर किया जागरूक

जीविका दीदीओं को आग से बचाव को लेकर किया जागरूक
महुआ। रेणु सिंह
अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा बुधवार को यहां पंचमुखी चौक की स्थिति जीविका कार्यालय में पहुंचकर मॉक ड्रिल के दौरान आग से बचाव की जानकारी दी गई। उन्होंने जीविका दीदीयो को खासकर आग से बचाव को लेकर जागरूक कर अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न कारनामे कर लोगों को चकित किया। उन्होंने गैस भरी सिलेंडर में आग जलाकर उसे बुझाने के तौर तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि अगर सिलेंडर में आग लगे तो घबराएं नहीं, उसे बुझाने का प्रयास करें। इसके लिए उन्होंने विभिन्न तरीके बताएं। उनके द्वारा जीविका दीदीयो के बीच आग से बचाव पर जागरूकता पंपलेट और हैंड बिल का वितरण किया गया। फायर ब्रिगेड पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस समय चूल्हे की चिंगारी युक्त राख को जहां तक नहीं फेंकने, बीड़ी, सिगरेट, और दिया सलाई की तीली जहां तहां नहीं फेंकने की नसीहत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.