April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुंबई में सम्मानित हुए जानेमाने दंत चिकित्सक डा एम के रंजन

मुंबई में सम्मानित हुए जानेमाने दंत चिकित्सक डा एम के रंजन

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! हाजीपुर , इंडियन डेंटल एसोसिएशन वैशाली के जिला अध्यक्ष,महुआ प्रखंड अंतर्गत परसौनिया निवासी डॉ एम के रंजन को इंडियन डेंटल एसोसिएसन व वूमेन डेंटल काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर अभया दंत चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया।समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य महिलाओं के बीच मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अलख जगाने वाले दंत चिकित्सकों को सम्मानित करना था। इंडियन डेंटल एसोसिएसन और वूमेन डेंटल काउंसिल के द्वारा पूरे भारत वर्ष से दस दंत चिकित्सकों का चयन किया गया था। महिलाओं के मुख स्वास्थ्य के उत्थान के लिए बिहार से एक मात्र दंत चिकित्सक डा एम के रंजन को उनके इस अनुकरणीय कार्य, गौरव पूर्ण उत्कृष्ठ संपूर्ण प्रतिबद्धता के लिए आई डी ए एच ओ के प्रेसिडेंट डा एम रवींद्रनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में आई डी एच ओ के सेक्रेटरी जनरल डा अशोक ढोबले, वूमेन डेंटल काउंसिल के चेयर पर्सन डा मार्लिन एलियास, सेक्रेटरी जनरल डा मीनाक्षी देसाई, कार्यक्रम निर्देशक डा अफसान लहेजी उपस्थित थे। डा एम के रंजन को उनकी इस उपलब्धि पर और बिहार का गौरव बढ़ाने के लिए आई डी ए बिहार के प्रेसिडेंट डा अरविंद खत्री, सेक्रेटरी डा कुमार मानवेंद्र, डा एस के मंडल, डा सुनील कुमार सिंह, डा दयाशंकर, डा जी कुमार, डा कुमार सुब्रत, डा मिल्की, डा नितेश शुक्ला के साथ आई डी ए के सभी दंत चिकित्सकों ने बधाई दिया । पत्रकारों से मुखातिब होने पर डा एम के रंजन ने कहा की सम्मान से हौसला बढ़ता है, पुरस्कार का श्रेय वह अपने स्वर्गीय पिता डा बासुदेव प्रसाद सिंह को समर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.