पुरातत्वविद डॉ राम नरेश राय पहुंचे टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल
पुरातत्वविद डॉ राम नरेश राय पहुंचे टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल
वैशाली के चर्चित पुरातत्वविद डॉ प्रो. राम नरेश राय ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
वैशाली स्थित एबीएस कालेज के प्राकृत एवं जैन विभाग के विभागाध्यक्ष व वैशाली के पुरातत्वविद डॉ प्रो. राम नरेश राय बीते शनिवार को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर गुदरी स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में संचालित ‘विशिष्ट व्यक्तित्व द्वारा मार्गदर्शन कक्षा’ में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने पहुंचे।
डॉ रामनरेश राय ने विद्यार्थियों को वैशाली के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि वैशाली की धरती लोकतंत्र और भगवान महावीर की जन्मभूमि और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि है। यही से विश्व में लोकतंत्र का प्रसार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान बुद्ध और महावीर दोनों ही ने सम्पूर्ण विश्व को आपसी भाईचारा, सद्भावना, अहिंसा व प्रेम का संदेश दिया है। हमें इनके विचारों का अनुसरण करते हुए इनके द्वारा बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष एवं वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर का चर्चित
विद्यालय टैगोर किड्स & हाई स्कूल के निदेशक प्रमुख डॉ शशि भूषण कुमार ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया । डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। आज का यह अभिप्रेरणा कार्यक्रम इसी का हिस्सा है। विशिष्ट व्यक्तित्व द्वारा विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी बातों को बताया जाता है जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। इस मार्गदर्शन समारोह में अन्य अतिथियों में धीरेंद्र सिंह,रत्नेश कुमार, रवि कुमार एवं विधालय परिवार की प्राचार्य पिंकी कुमारी, रूबी कुमारी, रेणु शर्मा, शाकिब,सुप्रिया, कुंदन कुमार, सुष्मिता वर्मा, शिवानी कुमारी,साक्ष्यी प्रिया सहित सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थिति थे।
