उच्च विद्यालय बेलवरघाट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन।
उच्च विद्यालय बेलवरघाट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन।
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में शनिवार को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत स्काउट एवं गाइड यूनिट द्वारा योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया गया। इसके बाद सुरक्षित शनिवार अंतर्गत डायरिया के लक्षण, बचाव एवं कारण एव तथा ओ आर एस बनाने की विधि के बारे में स्काउट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह के द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि शनिवार का दिन छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर होता है । इस दिन सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत विभिन्न आपदाओं से कैसे हम सुरक्षित रह सकते हैं ,इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है।
आप सभी प्रत्येक दिन विद्यालय जाकर विद्यालय की सभी गतिविधियों से जुड़कर लाभ उठाएं । सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत डायरिया कैसे होता है और इसके बचाव के क्या उपाय है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । खास करके डायरिया असंतुलित आहार लेने की वजह से होता है । जिसके कारण के दस्त की शिकायत हो जाती है। डायरिया से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर ओ आर एस घोल कैसे बनाएंगे इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।यदि हमारे घर में ओ आर एस उपलब्ध नहीं है तो नमक और चीनी को पानी में मिलाकर कैसे ओ आर एस घोल निर्माण किया जाता है, इसके बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यालय के गाइड द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन कर मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई गई। गाइड के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से उपस्थित मतदाताओं को अपने मत की कीमत को बताते हुए मतदान करने की अपील की गई। एक मत की कीमत क्या होती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत अंशु कुमारी, दीपांशु कुमारी एवं रिचा रानी ने रात्रि चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया । साथ ही साथ विद्यालय में संचालित बाल संसद, मीना मंच ,यूथ क्लब, इको क्लब, गणित क्लब एवं विज्ञान क्लब के सदस्यों ने भी मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास है कि वैशाली में मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बढें। इस अवसर पर कुमार चंदन ,नीतू कुमारी ,राकेश कुमार, उमेश कुमार, रामबाबू राम, सुरभि कुमारी ,जय कृष्णा पाठक, राहुल कुमार चौधरी, पूजा रानी ,ऋतुराज ,मोहम्मद जमालुद्दीन ,अजीत कुमार ,सुषमा कुमारी ,पंकज कुमार सरोज कुमार सिंह सहित बीएड प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए।
