April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मधुकर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिक्षा परिणाम घोषित

मधुकर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिक्षा परिणाम घोषित

वैशाली, पातेपुर नगर पंचायत के खेसराही लगन चौक स्थित मधुकर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन कर वार्षिक परिक्षा का परिणाम घोषित किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पुर्व मुखिया इंजिनियर मनोज कुमार, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डाक्टर केपी सिंह, मुखिया गरीबनाथ आलोक,उप मुख्य पार्षद रविरंजन , मुखिया दीलीप कुमार, स्कूल के निदेशक प्रभात मधुकर, प्राचार्य जानकी कुमारी आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को मेडल, शील्ड, सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

उपस्थित अतिथियों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपस्थित सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डाक्टर केपी सिंह ने कहा कि बहुत ही कम समय में स्कूल ने एक नया मकाम हासिल कर लिया है जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है इस स्कूल के दो दो छात्रों ने यहां पढ़ाई करते हुए सैनिक स्कूल के प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल ही नहीं क्षेत्र के लोगों का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में चंद्रमोहन सिंह, अधिवक्ता मोहम्मद मेराज उर्फ प्यारे के साथ ही भारी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोगों के साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत स्कूल के निदेशक प्रभात मधुकर एवं प्राचार्य जानकी कुमारी के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.